Saraikela (संजीव मेहता): फुटबॉल मैदान दुर्गा पूजा कमेटी को एसड़ीएम का नोटिस * मामला : बगैर जिला प्रशासन के आदेश के झूले और मौत का कुंआ के खेल आयोजन का, एसडीएम ने कहा था पूजा बाद होगी कारवाई

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता): फुटबॉल मैदान दुर्गा पूजा कमेटी को एसड़ीएम का नोटिस

Advertisements
Advertisements
Advertisements

* मामला : बगैर जिला प्रशासन के आदेश के झूले और मौत का कुंआ के खेल आयोजन का, एसडीएम ने कहा था पूजा बाद होगी कारवा

Saraikela :
फुटबॉल मैदान दुर्गा पूजा कमेटी को सरायकेला एसड़ीएम अनुभव प्रकाश ने नोटिस जारी कर शो कॉज पूछा है. यह मामला बगैर जिला प्रशासन के आदेश के फुटबॉल मैदान मेले में बड़े झूले और मौत का कुंआ के खेल आयोजन का है. बता दें कि मेले के दौरान झूले से गिरकर मानगो की एक महिला का बोन कॉलर टूट गया है जिसके बाद से सरायकेला एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है. तब उन्होंने झारखंड बिहार दर्पण न्यूज़ को बताया था कि पूजा सम्पन्न के बाद कमेटी के विरुद्ध अवश्य कारवाई होगी.

* क्या है मामला :

फुटबॉल मैदान दुर्गा पूजा कमेटी को झूले या मौत का कुंआ के खेल का परमिशन नहीं दिया गया था. इसके बावजूद कमेटी के द्वारा खतरनाक झूले और मौत का कुंआ का आयोजन किया गया था. जिसपर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए कहा था कि पूजा के बाद कारवाई की जाएगी. उक्त बातें रविवार की रात झूले से गिरी मानगो की महिला और उसके कॉलर बॉन टूटने की घटना के बाद सरायकेला के एसडीएम अभिनव प्रकाश ने झारखंड बिहार दर्पण के साथ अपनी बातचीत में कही थी. उन्होंने यह भी कहा था कि फिलहाल उन्होंने मौत का कुंआ का खेल फुटबॉल मैदान के मेले में बंद करवा दिया है. उन्होंने बताया कि संभवतया अगर महिला या उसके परिजन जिला प्रशासन से लिखित शिकायत करते हैं तो कमेटी के विरुद्ध कड़े एक्शन लिए जा सकते हैं. वहीं मौके पर मौजूद सीओ प्रवीण कुमार ने भी कहा कि फुटबॉल मैदान कमेटी को शांति समिति की बैठक में ही आगाह किए जाने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि बिना जिला प्रशासन के परमिशन के झूला या मौत का कुंआ का खेल आयोजित करना एक सामाजिक अपराध की श्रेणी में आता है.

Share This Article