Saraikela (संजीव मेहता):
जमशेदपुर में विजयादशमी की धूम, 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतल



Saraikela :
विजयादशमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. शहर के छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची समेत कई क्षेत्रों में रावण दहन और विजय जुलूस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.
* छोटा गोविंदपुर में 51 फीट का रावण-
छोटा गोविंदपुर स्थित श्रीश्री वीर कुंवर सिंह मैदान में श्रीश्री वीर कुंवर सिंह मैदान रावण दहन समिति की ओर से समारोह आयोजित किया जा रहा है. यहां इस बार 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा..पुतले को भव्य रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से आए कारीगर जुटे हुए हैं. दहन से पहले ओडिशा के आतिशबाजों द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा.
* बागुनहातु में 30 फीट का रावण-
बागुनहातु फुटबॉल मैदान में इस वर्ष 32वें सार्वजनिक रावण दहन समारोह का आयोजन होगा. यहां 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक पटाखों के बजाय आवाज करने वाले पटाखों की जगह रंग-बिरंगी फूलझड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. कार्यक्रम से पहले एक घंटे तक आतिशबाजी होगी.
* साकची में निकलेगा विजय जुलूस-
साकची स्थित रामलीला मैदान में रामलीला उत्सव समिति की ओर से वर्ष 1922 से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है. यहां 16 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा. इससे पहले शाम सात बजे भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा.
विजयादशमी को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में तैयारियां जोरों पर हैं. आयोजन समितियां श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैठने की व्यवस्था में जुटी हैं.




