Saraikela (संजीव मेहता):
दिवाली पर झारखंड के राशन कार्डधारियों को मिलेगी चीनी ? सरकार की कोशिश जार



* PDS के जरिए लाभुकों को चीनी उपलब्ध कराने की तैयारी, टेंडर में कंपनियों के शामिल नहीं होने से बढ़ी परेशानी
Saraikela :
दीपावली के अवसर पर झारखंड के राशन कार्डधारियों का मुंह मीठा कराने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है. सरकार की योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से लाभुकों को चीनी उपलब्ध कराने की है. हालांकि, बाजार में चीनी की उपलब्धता कम होने और टेंडर प्रक्रिया में कंपनियों के भाग नहीं लेने के कारण आपूर्ति को लेकर चुनौती बनी हुई है.
* मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी-
उपभोक्ता एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री इरफान अंसारी के अनुसार, त्योहार को देखते हुए विभाग लगातार चीनी उपलब्ध कराने की दिशा में पहल कर रहा है. इसके लिए सरकार की ओर से टेंडर भी जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कंपनियां प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले रही हैं.
* चीनी की खरीद बनी चुनौती-
बताया जा रहा है कि बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण कंपनियां टेंडर में रुचि नहीं दिखा रही हैं. इससे सरकार के सामने चीनी की खरीद और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की चुनौती खड़ी हो गई है.
* राशन कार्डधारियों को करना पड़ सकता है इंतजार-
फिलहाल, दिवाली पर पीडीएस के माध्यम से चीनी उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है. हालांकि, राशन कार्डधारियों को चीनी मिलेगी या नहीं और इसकी आपूर्ति कब तक होगी, इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. अंतिम फैसला चीनी की उपलब्धता और खरीद प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगा.




