Saraikela (संजीव मेहता): रघुवर दास ने किया गोलमुरी सर्कस मैदान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन ग्रामीण परिवेश और आदिवासी संस्कृति की दिखेगी झलक

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
रघुवर दास ने किया गोलमुरी सर्कस मैदान के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन ग्रामीण परिवेश और आदिवासी संस्कृति की दिखेगी झल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान में गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस वर्ष पंडाल को ग्रामीण परिवेश और आदिवासी परंपराओं की थीम पर तैयार किया गया है. यहां झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकजीवन और पारंपरिक जीवनशैली की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी.
बता दें कि गोलमुरी सर्कस मैदान दुर्गा पूजा कमिटी वर्ष 1926 से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन करती आ रही है. कमिटी हर साल अलग-अलग थीम के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने और समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास करती है. पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को झारखंड की पारंपरिक संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.

Share This Article