Saraikela (संजीव मेहता(:
आरआईटी मोड़ के समीप मल्टी टेक कंपनी में मजदूरों का हल्ला बोल प्रदर्श



* वेतन, पेमेंट और कंपनी की सुविधाओं को लेकर मजदूरों ने किया हड़ताल
Saraikela :
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक स्थित आरआईटी मोड़ के समीप मल्टी टेक कंपनी में सोमवार को मजदूरों ने अपने वेतन, पेमेंट और कंपनी की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर हड़ताल कर दी है. कंपनी के मजदूरों का कहना है कि उनकी विभिन्न मांगों और समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हुआ है, जिसके बाद उन्होंने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया है. इस दौरान मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं है. मजदूरों की समस्याओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रचार-प्रसार प्रमुख नितीश सिंह भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों की बात को प्रमुखता से रखा. उन्होंने मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही और उनकी जायज मांगों के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया. मजदूरों की मांगों और कंपनी प्रबंधन के रुख को लेकर अब आगे क्या समाधान निकलता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है. फिलहाल धरना प्रदर्शन जारी है.




