Saraikela (संजीव मेहता): मंजूनाथ भजंत्री, राहुल सिन्हा व छवि रंजन समेत झारखंड के 7 आईएएस अधिकारी सचिव रैंक में होंगे प्रोन्नत: केंद्र को भेजा गया इंपैनलमेंट का प्रस्ताव

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मंजूनाथ भजंत्री, राहुल सिन्हा व छवि रंजन समेत झारखंड के 7 आईएएस अधिकारी सचिव रैंक में होंगे प्रोन्नत: केंद्र को भेजा गया इंपैनलमेंट का प्रस्ता

Saraikela :

झारखंड कैडर के 2011 बैच के सात आईएएस (IAS) अधिकारियों को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए इंपैनलमेंट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. केंद्रीय कार्मिक विभाग और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है. इस प्रोन्नति के बाद ये अधिकारी केंद्र में संयुक्त सचिव और राज्य में सचिव स्तर के पदों पर पदस्थापित होने के योग्य हो जाएंगे. केंद्र में संयुक्त सचिव स्तर के पदों के लिए जिन सात अधिकारियों के नामों को इंपैनलमेंट की प्रक्रिया में शामिल किया गया है, उनके नाम और वर्तमान पद इस प्रकार हैं:

• राहुल कुमार सिन्हा: निदेशक, खान विभाग

• राय महिमापत रे: वर्ल्ड बैंक में पदस्थापित

• छवि रंजन: निदेशक, खेल विभाग

• अंजनेयुलु दोड्डे: विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग

• मंजूनाथ भजंत्री: उपायुक्त (DC), रांची

• राजेश्वरी बी: निदेशक, पंचायती राज विभाग

• वाघमारे प्रसाद कृष्णा: अपर निदेशक, रिम्स (RIMS), झारखंड

इन सभी अधिकारियों के इंपैनलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य और केंद्र स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना है.

Share This Article