Saraikela (संजीव मेहता): गम्हरिया की प्रतिष्ठित Caparo कंपनी के ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर जेएलकेएम नेता ने उठाई आवाज़

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया की प्रतिष्ठित Caparo कंपनी के ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर जेएलकेएम नेता ने उठाई आवाज

saraikela :

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी Caparo Engineering India Ltd., गम्हरिया में कार्यरत ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर जेकेएलएम नेता ने आवाज बुलंद की है. वहां के ठेका मजदूर अपनी समस्याएँ लेकर उनसे मिले थे. मजदूरों के अनुसार, वे वर्ष 2019 से AT Construction के माध्यम से काम कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें MAA TARA Construction के अंतर्गत कर दिया गया. अब वे AT Construction के समय से बकाया ग्रेच्युटी और बोनस के भुगतान की माँग कर रहे हैं. जो कि उन्हें नहीं दिया जा रहा है. वर्षों तक मेहनत करने वाले मजदूरों को अपने बकाया भुगतान के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है. इस बात को लेकर जेकेएलएम नेता तरुण महतो ने संबंधित कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग को मामले की जाँच कर मजदूरों के जायज़ हक़ का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वे मजदूरों की मेहनत का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हम हमेशा आवाज़ उठाते रहेंगे.

Share This Article