Saraikela(संजीव मेहता):
आधी रात को जिले के एसपी और एसडीपीपो पहुंचे आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया थाना, किया औचक निरीक्ष




Saraikela :
गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड के बाद से जिले की पुलिस महकमा रेस है. बुधवार की आधी रात को जिले के एसपी मनोज स्वर्गीय और एसडीपीपो अनुभव प्रकाश औचक निरीक्षण करने आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया थाना पहुंचे. दोनों पदाधिकारियों ने टेडनों थाना का औचक निरीक्षण किया इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना के अभिलेखों के साथ हाजत में बंद बंदियों का जायजा लिया. इस दौरान उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए तथा महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों एवं उनसे संबंधित मामलों के प्रति संवेदनशीलता और OD पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही साथ गश्ती दल को भी एसपी और एसडीपीपो ने स्वयं चेक किया गया.




