Saraikela (संजीव मेहता): छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को दबोचा * कबीरधाम लूटकांड की जांच में जुगसलाई तक पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई छापेमारी

Sanjeev mehta
3 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़ में कारोबारी से लूटे गए चांदी के जेवर जुगसलाई में खपाए, पुलिस ने एक किलो चांदी के साथ खरीदार को दबोचा

* कबीरधाम लूटकांड की जांच में जुगसलाई तक पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई छापेमार

Saraikela :

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आभूषण कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को जमशेदपुर के जुगसलाई में अहम सुराग मिला है. लूटे गए चांदी के जेवरात की खरीद-बिक्री की कड़ी तलाशते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को जुगसलाई में छापेमारी की. इस दौरान एक ठिकाने से करीब एक किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए. पुलिस ने लूट का माल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस लूटकांड में पहले गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को लेकर जुगसलाई पहुंची थी. उसकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की गई. कार्रवाई के बाद गिरफ्तार खरीदार और पहले से पकड़े गए आरोपी को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर छत्तीसगढ़ ले जाने की तैयारी की जा रही है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर लूटे गए बाकी जेवरात के संबंध में जानकारी जुटाएगी.
मामला 27 अक्टूबर का है. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पांडातराई निवासी आभूषण कारोबारी वेदप्रकाश सोनी तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के मछरीरेवार मंदिर घाटी से गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने रास्ते में उन्हें घेरकर रोक लिया. कारोबारी ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कबीरधाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने इस लूटकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनकी निशानदेही पर करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 1500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर बाइक बरामद की गई थी. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लूटे गए जेवरात को अलग-अलग जगहों पर बेचने की कोशिश की गई थी. इसी जानकारी के आधार पर जांच का दायरा जमशेदपुर तक पहुंचा. जुगसलाई में हुई ताजा कार्रवाई में करीब एक किलो चांदी की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि लूट के जेवरात की खरीद-बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Share This Article