Saraikela (संजीव मेहता):
नगर निगम वार्ड 20 के दिण्डली बाजार में 2 करोड़ 96 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनवा रहा है फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन



* बाजार समिति के पणन सचिव ने कहा यह गैरकानूनी, अब तक बाजार हाट पर नियंत्रण कृषि उत्पादन बाजार समिति क
Saraikela :
नगर निगम आदित्यपुर के द्वारा कल 5 नवंबर को वार्ड संख्या 20 के दिण्डली बाजार में 2 करोड़ 96 लाख 44 हजार रुपए की लागत से फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण कराने के लिए शिलान्यास का कार्यक्रम रखा है. जिसके शिलान्यास कार्यक्रम में बनवाए गए शिलापट्ट के अनुसार क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी, विधायक चम्पई सोरेन, मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह की उपस्थिति दर्शायी गई है. लेकिन इस शिलान्यास कार्यक्रम को गम्हरिया के कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव सरिता दमता ने गैरकानूनी करार दिया है और नगर निगम के इस निर्णय को गैरकानूनी करार दिया है. उन्होंने झारखंड बिहार दर्पण को इस संबंध में बताया कि करीब सात साल पूर्व कैबिनेट डिसीजन लिया गया था कि शहरी क्षेत्र के हाट बाजार सैरात सभी को निकायों को हस्तांतरित किया जाएगा, लेकिन दुर्भाग्य से यह डिसीजन अब तक इम्प्लीमेंट नहीं हो सका है. अब तक बाजार हाट सैरात पर कृषि उत्पादन बाजार समिति का ही है जिसके तहत समिति हर वर्ष इसका टेंडर कर राजस्व वसूल कर सरकार को दे भी रही है. ऐसे में नगर निगम के द्वारा बगैर बाजार समिति को इन्फॉर्म किये यहां वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया है यह पूरी तरह से गैरकानूनी है.
* बाजार हाट पर अधिकार बाजार समिति का : पंणन सचिव
नगर निगम के वेंडिंग जोन बनाने के निर्णय को बाजार समिति के पणन सचिव ने गैरकानूनी करार देते हुए कहा कि अब तक बाजार हाट पर नियंत्रण कृषि उत्पादन बाजार समिति का ही है. हमें वेंडिंग जोन बनाये जाने को कोई जानकारी नहीं है. :-
सरिता दमता
पणन सचिव, कृषि उत्पादन बाजार समिति सरायकेला.




