Saraikela (संजीव मेहता): जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष की मां के श्राद्धकर्म में जुटे गणमान्य, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष की मां के श्राद्धकर्म में जुटे
गणमान्य, दी भावभीनी श्रद्धांजल

Saraikela :
जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश की मां उर्मिला देवी के श्राद्धकर्म में गुरुवार को उनके आवास रोड नंबर 31 पर गणमान्य जुटे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की बता दें कि स्वर्गीय उर्मिला देवी का निधन का 22 अक्टूबर 2026 को हो गया था. उनका अंतिम संस्कार 23 अक्टूबर को बिष्ठपुर स्थित पार्वती घाट पर संपन्न हुआ था. गुरुवार को आयोजित श्राद्धकर्म में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को सांत्वना दी.
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी.एन. ओझा, महासचिव रविशंकर पासवान, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, पार्षद नीतू शर्मा एवं धनंजय गुप्ता, जमशेदपुर मुख्यालय
डीएसपी-२ मनोज कुमार, पूर्व डीएसपी सरजू पासवान और पूर्व आयुक्त मोहन लाल राय प्रमुख रूप से शामिल रहे. इसके अलावा चिकित्सक डॉ. मिंटू सिन्हा, डॉ. मृत्यंजय सिंह, डॉ. पी.के. सिंह, अधिवक्ता सुनील सिंह देव, इंजीनियर अशोक कुमार, रिंकू सिन्हा, नायकी हेंब्रम, राजकुमार साहू, भीम सिंह कुदादा, प्रदीप रथ, विनोद ठाकुर, एस.के. स्वाईं, राज बानरा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा, आर.के. सिन्हा, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, लोजपा नेता मनोज पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद बीरेंद्र गुप्ता और पटेल संस्थान के जितेंद्र कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Share This Article