Saraikela (संजीव मेहता):



धनतेरस-दीपावली और छठ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, एसपी-एसडीपीओ ने नदी घाटों के साथ ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा का लिया जायज
Saraikela :
धनतेरस-दीपावली और छठ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. यही वजह है कि जिले के एसपी एसडीपीओ ने थानों के पुलिसकर्मियों के साथ नदी घाटों के साथ-साथ गुरुवार को ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा का भी जायजा लिया है. आज पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गयारी और एसडीपीओ अनुभव प्रकाश द्वारा आदित्यपुर RIT तथा कपाली क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट, जय प्रकाश उद्यान घाट, सापड़ा घाट, बाबा कुटी घाट, गौरी घाट कपाली आदि का निरीक्षण किया गया है. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही धनतेरस के मद्देनजर आदित्यपुर थाना के विभिन्न ज्वेलरी दुकानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं.




