Saraikela (संजीव मेहता): सरायकेला के सरकारी विद्यालयों में ConveGenius का डिजिटल अभियान, Swift PAL से संवर रही कक्षा 8 से 12वीं की पढ़ाई, DEO ने की सराहना

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला के सरकारी विद्यालयों में ConveGenius का डिजिटल अभियान, Swift PAL से संवर रही कक्षा 8 से 12वीं की पढ़ाई, DEO ने की सराहन

Saraikela :

झारखंड के 8 जिलों के 100 विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा का विस्तार करते हुए एडटेक संस्था ConveGenius.AI द्वारा ‘मिशन बुनियाद’ के तहत एआई-आधारित डिजिटल लर्निंग शुरू की गई है. सरायकेला-खरसावां जिले में कक्षा 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक Swift PAL सॉफ्टवेयर के जरिए गणित और विज्ञान का व्यक्तिगत अभ्यास कराया जा रहा है. ​जिले में इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में संस्था के फेलो प्रशांत मिश्रा (सरायकेला) और फेलो आशीष कुमार मुर्मू (खरसावां) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इनके सक्रिय प्रयासों से सरायकेला मॉडल स्कूल, कोलाबीरा +2 हाई स्कूल, UPG +2 हाई स्कूल डूडरा और मिडिल स्कूल खरसावां में छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों (HM) एवं शिक्षकों से भी उत्साहजनक सहयोग मिल रहा है और वे बच्चों में सीखने की ललक को लेकर काफी रुचि दिखा रहे हैं.
​जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कैलाश मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कक्षा 8 से 12 के छात्रों के लिए एआई आधारित व्यक्तिगत शिक्षण बेहद कारगर साबित हो रहा है. उनके सतत मार्गदर्शन से जिले के विद्यालयों में आईसीटी लैब व्यवस्था को मजबूती मिल रही है.
​वहीं संस्था के राज्य प्रबंधक सुधांशु तिवारी ने बताया कि ‘मिशन बुनियाद’ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बच्चों तक आधुनिक एआई तकनीक पहुंचाना, ड्रॉपआउट घटाना और 10वीं-12वीं के बोर्ड परिणामों को बेहतर बनाना है.

* ​मुख्य विशेषताएं:

* ​Swift PAL से स्मार्ट पढ़ाई: छात्र अपने स्तर (Learning Level) के अनुसार व्यक्तिगत अभ्यास और स्व-मूल्यांकन कर रहे हैं.

* ​संसाधनों की उपलब्धता: विद्यालयों में इंटरनेट/लैन, कंप्यूटर लैब हेतु हेडफोन और क्लासरूम के लिए ‘मिशन बुक्स’ मुहैया कराई जा रही हैं.

* ​बोर्ड रिजल्ट में सुधार: ग्रामीण बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर मैट्रिक और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट परिणाम दिलाना मुख्य लक्ष्य है.

Share This Article