Saraikela (संजीव मेहता):
॥ जय माँ दक्षिण काली ॥
10 महाविद्या काली अस्थान में देर रात्रि माँ दक्षिण काली की दिव्य पूजा-अर्चना विधिवत संपन्न



Saraikela :
॥ जय माँ दक्षिण काली ॥
10 महाविद्या काली स्थान एलआईजी (आरआईटी) में देर रात्रि माँ दक्षिण काली की दिव्य पूजा-अर्चना विधिवत संपन्न हुई. इस पावन अनुष्ठान में 64 योगिनी एवं दस महाविद्याओं की विशेष आराधना की गई. साथ ही माँ बगलामुखी, नील सरस्वती एवं माँ तारा का विशेष हवन तंत्र-मंत्र एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर विशेष तांत्रिक अनुष्ठान एवं मंत्रोच्चार के साथ माँ काली की प्राण-प्रतिष्ठा तथा विशेष हवन संपन्न किया गया. मां काली के उपासक पंडित राजेश मिश्रा कौण्डिल्य और प्रशांत मिश्रा ने कहा कि यहां गणमान्य लोगों की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाती है. माँ दक्षिण काली सभी भक्तों का कल्याण करेंगी.




