Saraikela (संजीव मेहता): गुड न्यूज : आदित्यपुर के डॉ. आनंद आर्य का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में चयन, BCCI अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 में संभालेंगे फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदारी

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुड न्यूज : आदित्यपुर के डॉ. आनंद आर्य का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में चयन, BCCI अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 में संभालेंगे फिजियोथेरेपिस्ट की जिम्मेदार

Saraikela :

डॉ. हिमांशु शेखर भारती के सुपुत्र एवं आदित्यपुर निवासी डॉ. आनंद आर्य का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) में BCCI अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी सत्र 2026-27 के लिए फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है. इस उपलब्धि से आदित्यपुर एवं पूरे झारखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है. डॉ. आनंद आर्य ने स्पोर्ट्स एवं रिहैबिलिटेशन फिजियोथेरेपी में मास्टर डिग्री (Master’s in Sports & Rehabilitation Physiotherapy) पूरी की है. उन्होंने अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक करियर को पूरा करने के लिए लगातार सात वर्षों तक अध्ययन और मेहनत की. इस दौरान उन्होंने खेलों से जुड़ी चोटों के उपचार, खिलाड़ियों की फिटनेस, चोटों से बचाव तथा पुनर्वास (Rehabilitation) के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण एवं अनुभव प्राप्त किया. वर्तमान में डॉ. आनंद आर्य हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़कर युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. BCCI की प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी जैसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में जिम्मेदारी मिलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उनके पिता डॉ. हिमांशु शेखर भारती, जो जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (Jeevan Jyoti Physiotherapy & Rehab Center)* के संस्थापक हैं, ने भी चिकित्सा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है. बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. आनंद आर्य की यह उपलब्धि न केवल उनके सात वर्षों के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि झारखंड के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है.

Share This Article