Saraikela (संजीव मेहता):



गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड में SP का एक और बड़ा एक्शन, 9 पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 15 पर गिरी गा
Saraikela :
जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. मामले में अब नौ और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण में अब तक निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. बता दें कि गम्हरिया थाना परिसर में सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची महिला ने थाने में पदस्थापित वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की गई थी. इससे पहले थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी. अब नौ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस अधीक्षक की लगातार कार्रवाई से स्पष्ट है कि मामले को लेकर विभागीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया जारी है. अब सबकी नजरें आगे की जांच और पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है.




