आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य सड़कों और ब्रांच सड़कों पर अवैध पार्किंग को लेकर ट्रैफिक प्रभारी ने माइकिंग से दी चेतावनी, दुर्घटनाओं को रोकने में की मदद की अपील

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य सड़कों और ब्रांच सड़कों पर अवैध पार्किंग को लेकर ट्रैफिक प्रभारी ने माइकिंग से दी चेतावनी, दुर्घटनाओं को रोकने में की मदद की अपील

Sanjeev mehta
1 Min Read

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य सड़कों और ब्रांच सड़कों पर अवैध पार्किंग को लेकर ट्रैफिक प्रभारी ने माइकिंग से दी चेतावनी, दुर्घटनाओं को रोकने में की मदद की अपी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

फोटो है
Saraikela (संजीव मेहता) :
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य सड़कों और ब्रांच सड़कों पर हो रही भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर शुक्रवार को जिले के ट्रैफिक प्रभारी राजू कुमार ने माइकिंग से दी चेतावनी दी है. उन्होंने कारखाना मालिकों और वाहन मालिकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और आए दिन खड़ी वाहनों से टकराकर हो रही मौतों की दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें. उन्होंने इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस की मदद करने की अपील की. साथ ही कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी आइंदा खतरनाक तरीके से मुख्य मार्ग और ब्रांच सड़कों पर होने वाली पार्किंग के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, उन्होंने कहा कि इस अवैध पार्किंग के लिए भारी जुर्माना के साथ न्याय संगत कार्रवाई भी होगी जिसमें वाहनों को जब्त कर गैर इरादतन हत्या जैसे धाराओं में कार्रवाई संभव होगी.

Share This Article