Saraikela (संजीव मेहता): गम्हरिया के चित्रांश परिवारों ने चित्रगुप्त नगर में चित्रगुप्त पूजनोत्सव का धूमधाम से आयोजन किय



Saraikela :
चित्रगुप्त महासमिति की ओर से बड़ा गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में चित्रगुप्त पूजनोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया. इस मौके पर चित्रगुप्त भवन में भव्य रूप से सजाए गए पंडाल में उनकी प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष अपनी कलम, दवात (स्याही) और बही-खातों को रखकर उनकी विशेष पूजा की. ऐसी मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त ब्रह्मा जी के मानस पुत्र हैं और वे प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. उनकी पूजा करने से विद्या, बुद्धि और व्यापार में उन्नति होती है. बच्चों और युवाओं ने भी अपनी किताबें और कलम भगवान के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता का आशीर्वाद मांगा. पूजा अर्चना, आरती और पुष्पांजलि के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर पूजा समिति की ओर से शाम को भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस पूजनोत्सव में कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्य शामिल हुए. पूजनोत्सव के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद कर्ण, महासचिव संजय कुमार वर्मा, सहसचिव कंचन कुमार सिन्हा, प्रभाष चन्द्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार लाभ, सह कोषाध्यक्ष भुदेव वर्मा, सदस्य मनोज कर्ण, अरुणजय श्रीवास्तव, किशोर श्रीवास्तव, आशिष कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार सिन्हा, सुभाष चन्द्र दास, मिडिया प्रभारी मनिष कुमार लाल दास समेत सभी सदस्यों व महिला कमेटी की सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा.




