Saraikela (संजीव मेहता):



वार्ड 28 के रेलवे लाइन किनारे नगर निगम का कचरा डंपिंग का विरोध, भाजयुमो नेता राजू ने कचरा गाड़ी को लौटाय

Saraikela :
वार्ड 28 में नगर निगम द्वारा रोड नंबर 32 के बगल में रेलवे के खाली जमीन पर कचड़ा गिराया जा रहा है. जिस पर भाजयुमो नेता विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह ने कड़ा विरोध किया है. साथ ही सभी कचड़ा गाड़ी को वापस भेज दिया गया है. ज्ञात हो आज नगर निगम ने सुबह से ही सारे कचड़ा गाड़ी को रेलवे की खाली जमीन पर गिराने का ऐसा इन्तेजाम किया था कि पुलिस की टीम को भी तैनात कर दिया गया था. लेकिन जैसे ही रायडीह बस्ती के लोगों से सूचना मिला तुरंत बस्ती वासियों के साथ उसका विरोध करते हुआ सभी गाड़ी को वापस कर दिया गया. विरोध करने पर नगर निगम द्वारा रेलवे अथॉरिटी का हवाला दिया गया जो कि सरासर झूठा साबित हुआ. बताते चलें कि इससे पहले इतना नरकीय स्थिति कभी भी नहीं था. राजू सिंह ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो छठ पूजा के बाद वार्ड 28 में एक भी कचड़ा गाड़ी नदी किनारे भी नहीं गिरने दिया जाएगा. साथ ही होल्डिंग टैक्स का भी विरोध किया जाएगा.




