Saraikela (संजीव मेहता): शिवकाली मंदिर में काली पूजन और हवन के बाद महाभोग का वितरण

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिवकाली मंदिर में काली पूजन और हवन के बाद महाभोग का वितर

Saraikela :

वार्ड 17 स्थित शिवकाली मंदिर हरिओम नगर में 2 दिवसीय काली पूजन और हवन के बाद सोमवार को महाभोग का वितरण किया गया. इस मौके पर नगर निगम के मेयर संजय सरदार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और महाभोग में शामिल भी हुए. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में स्थित हरिओम नगर शिव-काली मंदिर एक प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र है. यहां शारदीय नवरात्र और महाअष्टमी के अवसर पर यहाँ विशेष धार्मिक अनुष्ठान, हवन, कन्या पूजन और महाभोग का आयोजन किया जाता है. यहाँ समय-समय पर श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा और भव्य कलश यात्रा जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं. दीपावली और अन्य अवसरों पर माँ काली का भव्य दरबार और विशेष झांकियाँ सजाई जाती है. यहां के सभी आयोजनों में मंदिर कमेटी के संरक्षक आरएन प्रसाद, अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, राम जतन, मनोज तिवारी, पार्षद नीतू शर्मा आदि तनमन से सक्रिय रूप से लगे हैं.

Share This Article