Saraikela (संजीव मेहता):



नम आंखों से श्रीमती उर्मिला देवी को अंतिम विदाई, पार्वती घाट पर पंचतत्व में विलीन हुई
Saraikela :
आदित्यपुर के समाजसेवी और जन कल्याण मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने आज शहर के अनेक गणमान्य पहुंचे. उनकी माता उर्मिला देवी का शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम विदाई के अवसर पर वातावरण गमगीन रहा. परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि उर्मिला देवी का गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे आदित्यपुर-2 स्थित उनके आवास, रोड नंबर 31 पर आकस्मिक निधन हो गया था. वे 86 वर्ष की थीं. उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. आज उर्मिला देवी की अंत्येष्टि में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए..सभी ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, समाजसेवी शंभू सिंह, पुरेंद्र नारायण सिंह, सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी, मुकेश भगत, राजेश कुमार मुन्ना, रवींद्रनाथ चौबे, सत्य प्रकाश, पांडी मुखी, जिला बार एसोसिएशन, सरायकेला के अध्यक्ष प्रभात कुमार, पार्षद सुधीर चौधरी, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संरक्षक सुनील कुमार स्वाईं, अरुण कुमार सिंह, मनोज दुबे, नरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, आलोक चटर्जी, प्रणव चटर्जी, निरंजन कुमार मिश्रा आदित्यपुर वृद्ध शांति निकेतन के अध्यक्ष चंद्रमा पांडेय और दुखहरण पंडित, परिमल संस्था के लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
पारिवारिक सदस्यों में अमरेश कुमार, अंकित कुमार (अधिवक्ता), अमित कुमार (इंजीनियर), आकाश कुमार (अधिवक्ता), पीयूष कुमार, काशीनाथ सिंह, अनिल कुमार सिंह, सत्यनारायण सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह सहित अन्य परिजन और शुभचिंतक अंतिम संस्कार में शामिल हुए.




