Saraikela (संजीव मेहता): दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर–गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं मार्गों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायज




* खरकई पुल से इमली चौक तक पैदल गश्ती कर पूजा पंडालों एवं पार्किंग व्यवस्था का किया अवलोकन –
Saraikela :
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगियारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज़ अनवर एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ आदित्यपुर–गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में खरकई पुल से इमली चौक तक पैदल गश्ती की गई. इस दौरान छोटा पुल के समीप पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया. इसके उपरांत मार्ग के बाईं ओर स्थित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए इमली चौक तक की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. निरीक्षण के दौरान पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. संबंधित पदाधिकारियों को पूजा के दौरान आमजनों की सुविधा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी एवं समन्वय बनाए रखा जा रहा है.




