Saraikela (संजीव मेहता):
एमआईजी काली पूजा पंडाल का उद्घाटन 7 को संध्या 6 बजे, उद्घाटन करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, 10 को मां के भजन प्रस्तुत करेंगी भोजपुरी फेम कलाकार शिल्पी राज और कृष्णामूर्ति



* 10 गणमान्य लोग होंगे सम्मानित, 10 हजार गरीबों के बीच बंटेगा कम्ब
Saraikela :
श्रीश्री एमआईजी काली पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन 7 नवंबर को संध्या 6 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे यह जानकारी आज कमेटी के लोगों ने प्रेसवार्ता में दी. कमेटी के लोगों ने बताया कि 10 नवंबर को मां के भजन प्रस्तुत करने भोजपुरी फेम कलाकार शिल्पी राज शहर आ रही हैं, उनके साथ स्थानीय कलाकार कृष्णामूर्ति भी अपनी टीम के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे. कमेटी के लोगों ने बताया कि कमेटी के द्वारा 10 गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा. जनकी 8 की रात्रि काली पूजा के बाद 10 हजार गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया जाएगा. कमेटी के लोगों ने बताया कि उदघाटन कार्यक्रम
दिनांक : 07.11.2026 शनिवार, संध्या 6 बजे से है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन मुण्डा, पूर्व केन्द्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री रहेंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय जी, दिनेशानंद गोस्वामी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व आई.जी, मेयर संजय सरदार, अजय कुमार सिंह, महासचिव काँग्रेस, ब्रज भूषण सिंह, प्रबंधक चमकता आईना मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.
* काली पूजन 8 को
दिनांक 08.11.2026 रविवार रात 6 बजे से काली पूजन होगा. जबकि 09.11.2026 सोमबार सुबह 5 बजेसे 10 बजे तक निःशुत्क भोग वितरण कार्यक्रम होगा. जबकि
सांस्कतिक कार्यक्रम दिनांक : 09.11.2026 सोमवार संध्या 6 बजे से बच्चों द्वारा किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में किरण झा, डॉ० रजनी सिन्हा, शारदा देवी करेंगी.
* 10 को भजन संध्या कार्यक्रम –
कमेटी का भजन संध्या कार्यक्रम दिनांक 10.11.2026 मंगलवार संध्या 7 बजे से होगा.
भजन संध्या का उद्धाटन मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य साहु, प्रदेश अध्यक्ष, सह राज्य सभा सांसद, माननीय मधुकोड़ा, पूर्व मुख्य मंत्री, पी, एन. सिंह, पूर्व सांसद धनबाद, डॉ० रवीन्द्र राय, पूर्व सांसद कोडरमा, डॉ० प्रदीप वर्मा, सांसद राज्य सभा, कालीचरण सिंह, सांसद, चतरा, अंकुर सिंह, उपमहापौर, आदित्यपुर नगर निगम के कर कमलोंद्वारा दीप प्रज्ज्वजित कर की जायेगी. इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. जबकि अगले दिन 11.11.2026 बुधवार शाम 3 बजे प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. आज प्रेसवार्ता में अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव दीपक जायसवाल, संरक्षक कन्हैया दुबे, महासचिव सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रभात सिंह आदि प्रेसवार्ता में मौजूद रहे.




