Saraikela (संजीव मेहता): झारखंड की राजधानी रांची को देश के पूरे कोयला सेक्टर की सुरक्षा का केंद्रीय कमान, सेंटर बना दिया गया

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
झारखंड की राजधानी रांची को देश के पूरे कोयला सेक्टर की सुरक्षा का केंद्रीय कमान, सेंटर बना दिया गय

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

देश के रणनीतिक और बेहद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों Critical Infrastructure की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद, आगामी 1 नवंबर 2026 से बल का नया कार्यात्मक ढांचा पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा. इस नई व्यवस्था में पारंपरिक क्षेत्रीय सीमाओं के स्थान पर ‘सेक्टर आधारित डोमेन विशेषज्ञता’ को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है.
खास बात यह है कि इस बड़े बदलाव के तहत झारखंड की राजधानी रांची को देश के पूरे कोयला सेक्टर की सुरक्षा का केंद्रीय कमान सेंटर बना दिया गया है.
अब तक क्षेत्रीय कामकाज देख रहे CISF के ईस्टर्न सेक्टर मुख्यालय, रांची को पूरी तरह से ‘राष्ट्रीय कोल सेक्टर’ में तब्दील कर दिया गया है. इसके बाद अब देश भर की तमाम कोयला खदानों, कोल ब्लॉकों और कोयला प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, निगरानी और रणनीतिक कमान सीधे रांची से ही संचालित की जाएगी. कोल सेक्टर की सुरक्षा को अचूक बनाने के लिए रांची कमान के अंतर्गत अत्याधुनिक तकनीकों से लैस विशेष दस्ते तैनात किए जाएंगे.
जो साइबर सुरक्षा, ड्रोन और एंटी-ड्रोन जैसी आधुनिक प्रणालियों से लैस होकर कोयला संपत्तियों की पहरेदारी करेंगे.

Share This Article