Saraikela (संजीव मेहता): उपायुक्त ने आम नागरिकों से की सतर्क रहने, खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील

Sanjeev mehta
4 Min Read
  • Saraikela (संजीव मेहता):
    उपायुक्त ने आम नागरिकों से की सतर्क रहने, खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपी

Saraikela :

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर, 2026 तक जिले में तेज हवाएं चलने, कहीं-कहीं गर्जन एवं वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं आवश्यक एहतियाती व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने नगर निकायों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर निगरानी रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निचले एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों, जल निकासी व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है. नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को नालियों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, तेज हवा एवं भारी वर्षा के दौरान पेड़ या अन्य संरचनाएं गिरने, विद्युत तार क्षतिग्रस्त होने तथा आवागमन प्रभावित होने जैसी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने एवं आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया है. विद्युत सुरक्षा के संबंध में उपायुक्त ने संबंधित विभाग को संभावित विद्युत व्यवधान एवं दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहने तथा बिजली के तार टूटने, खंभे गिरने या विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. आम नागरिकों से अपील की गई है कि टूटे हुए बिजली के तारों एवं गिरे हुए खंभों को न छुएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें. ऐसे मामलों में तत्काल संबंधित विद्युत विभाग को सूचना दें. क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों अथवा तारों की मरम्मत स्वयं करने का प्रयास न करें.
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि 27 से 30 अक्टूबर तक संभावित खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतें. गर्जन एवं वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा विद्युत तारों के समीप खड़े होने से बचें और किसी सुरक्षित पक्के भवन में आश्रय लें. तेज हवा के दौरान कमजोर संरचनाओं एवं असुरक्षित होर्डिंग के आसपास न रहें. नदी-नालों, जलाशयों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें.
उपायुक्त ने नागरिकों से मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचित करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के दौरान प्रत्येक नागरिक की सतर्कता एवं सावधानी अत्यंत महत्वपूर्ण है. सभी लोग स्वयं सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.

Share This Article