Saraikela (संजीव मेहता): रहम नहीं रहा अवैध बालू खनन, देर रात अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कांडरबेडा चौक से बालू लदा एक आईसर वाहन जब्त

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
रहम नहीं रहा अवैध बालू खनन, देर रात अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कांडरबेडा चौक से बालू लदा एक आईसर वाहन जब्

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :
जिले में अवैध बालू खनन नहीं थम रहा है. बीती रात उपायुक्त सरायकेला खरसावाँ द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में 08 अक्टूबर 2026 की देर रात जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा कांडरबेडा चौक पर कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक आईसर वाहन को जब्त किया गया है. जब्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई हेतु कपाली थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी परिस्थिति में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.

Share This Article