Saraikela (संजीव मेहता): रांची एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार, अब एयरलाइंस की पहल का इंतजार

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता): रांची एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार, अब एयरलाइंस की पहल का इंतजा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई है. एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जरूरी कस्टम और इमिग्रेशन सुविधाओं की सफलतापूर्वक जांच भी की जा चुकी है. डूरंड कप के दौरान विदेशी खिलाड़ियों के आगमन के समय इन व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया, जो सफल रहा.
अब एयरपोर्ट के पास अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए आवश्यक बुनियादी तैयारियां मौजूद हैं. ऐसे में अगला कदम एयरलाइन कंपनियों की पहल पर निर्भर है. यदि एयरलाइंस रांची से अंतरराष्ट्रीय रूट शुरू करने में रुचि दिखाती हैं, तो झारखंड को सीधे अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकता है.

Share This Article