Saraikela (संजीव मेहता):



बाजार समिति के विरोध के बीच आदित्यपुर में फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन का उद्घाटन, फुटपाथी दुकानों को मिलेगा स्थायी ठिकाना, 3.78 करोड़ से बनेंगे दो वेंडिंग जो
Saraikela :
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 13 और 20 में कुल 3 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से दो व्यवस्थित वेंडिंग मार्केट बनाए जाएंगे. गुरुवार को मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने योजना का शिलान्यास किया. वार्ड 20 के मार्केट में 100 से अधिक दुकानें, दो आधुनिक शौचालय और चारदीवारी की व्यवस्था होगी. मेयर ने वर्षों से फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले स्थानीय दुकानदारों को आवंटन में प्राथमिकता देने की बात कही. बता दें कि इस वेंडिंग जोन के निर्माण को कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव ने गैरकानूनी करार दिया है. उन्होंने इस संबंध में जिलेंक आला अधिकारियों के साथ कृषि उत्पादन पर्षद से भी पत्राचार किया है.




