Saraikela (संजीव मेहता): देवी का अवतार समाज मे फैली कुरीतियों के निवारण के लिए होता रहा है : चम्पई * जागृति युवा संघ और माँ अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का उद्घाटन चम्पई सोरेन ने किया

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवी का अवतार समाज मे फैली कुरीतियों के निवारण के लिए होता रहा है : चम्पई

* जागृति युवा संघ और माँ अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का उद्घाटन चम्पई सोरेन ने किय

Saraikela :
शनिवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने आरआईटी स्थित जागृति युवा संघ और हरिओम नगर 6 एलएफ स्थित माँ अम्बे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का उद्घाटन भव्य रूप से किया. चम्पई सोरेन ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देवी का अवतार समाज मे फैली कुरीतियों के निवारण के लिए होता रहा है. कल मां काली पूजन के साथ दीपावली भी है. यह त्योहार सफाई और दीप प्रज्वलित कर मां के आराधना करने का है. मां काली आसुरी शक्तियों का नाश करने के लिए विकराल रूप धारण की थी. हमें भी एक स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण में योगदान करना चाहिए. इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी और युवा नेता बबलू सोरेन, धर्मेंद्र उर्फ चंचल गोश्वामी, भाजपा नेता बबलू सिंह, विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ जेएन दास, संजय शर्मा, राणा सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे. वहीं जागृति मैदान में उनके साथ मनोज तिवारी, गुरुपद महतो, बैजू यादव आदि मंचासीन रहे. कार्यक्रम में भाजपा नेता ब्रह्मानंद झा, भोगेंद्र झा, ललन शुक्ला, स्वप्निल सिंह, परमेश्वर प्रधान, संतोष मंडल, ध्रुव सिंह, पंकज सिंह, अजय मिश्रा, सूंदर सिंह, राम हांसदा आदि मौजूद रहे. मंच संचालन और स्वागत भाषण निरंजन मिश्रा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष शमशेर सिंह, संरक्षक विवेक सिंह, शैलेश सिंह, विशाल सिंह, प्रज्ज्वल सिंह, सोना सिंह, शुभम कुमार, आदर्श कुमार, सुधीर कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. हरिओम नगर 6 एलएफ मैदान में कमेटी के अध्यक्ष शानू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर शानदार भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे.

Share This Article