Saraikela (संजीव मेहता): पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजल

Saraikela :

नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक, महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी भारतीय इतिहास के महान व्यक्तित्व थे. उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा, समाज सुधार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा. उन्होंने वर्ष 1916 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की. डॉ. पांडे ने कहा कि मालवीय जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे. उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से भी राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया तथा ‘हिंदुस्तान’ और ‘अभ्युदय’ जैसे समाचार पत्रों से जुड़े रहे. वे शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम मानते थे..उन्होंने आगे कहा कि महामना मालवीय जी का आदर्श जीवन, त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके विचारों को आत्मसात कर हमें शिक्षित, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, भगत लाल तेली, देवाशीष मंडल, शशि प्रकाश महतो, पवन महतो,अजय मंडल ,निकिता गोराई, लक्ष्मी महतो,गौरव महतो,निमाई मंडल, बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे..

Share This Article