Saraikela (संजीव मेहता): बच्चों के लिए मिठाई और फल लेकर घर लौट रहे 30 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दीपावली खुशियां मातम में बदली

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):
बच्चों के लिए मिठाई और फल लेकर घर लौट रहे 30 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, दीपावली खुशियां मातम में बदली

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :

सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक राइडर्स ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में नीमडीह के आदरडीह निवासी 30 वर्षीय उज्ज्वल मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार बंसीधर मंडल को हल्की चोटें आई हैं. वहीं, एक राइडर के भी घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि उज्ज्वल मंडल दीपावली के मौके पर अपने दो छोटे बच्चों के लिए मिठाई और फल लेकर घर लौट रहे थे. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे में उनकी जान चली गई. घटना के बाद परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं.
सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डोबो रोड पर लगातार हो रहे हादसों ने तेज रफ्तार बाइक राइडर्स पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Share This Article