Saraikela (संजीव मेहता): श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा समिति फुटबॉल मैदान के द्वारा 300 जरूरतमंदों के बीच साड़ी और कंबल वितरण, मुख्य अतिथि विधायक सोमेश सोरेन और गणेश महाली, गणेश चौधरी ने बांटा वस्त्र

Sanjeev mehta
2 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता):

Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा समिति फुटबॉल मैदान के द्वारा 300 जरूरतमंदों के बीच साड़ी और कंबल वितरण, मुख्य अतिथि विधायक सोमेश सोरेन और गणेश महाली, गणेश चौधरी ने बांटा वस्त्

* काली पूजन के बाद गरीबों में वस्त्र वितरण की परंपरा अनुकरणीय : सोमेश सोरेन

Saraikela :

श्री श्री सार्वजनिन काली पूजा समिति फुटबॉल मैदान के द्वारा आज काली पूजा विसर्जन के मौक़े पर करीब 300 जरूरतमंद गरीबो के बीच साड़ी और कंबल का वितरण मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और झामुमो नेता गणेश महाली ने किया. इस मौके पर विधायक सोमेश सोरेन ने कहा कि काली पूजन के बाद गरीबों में वस्त्र वितरण की परंपरा यह कमेटी का कार्य अनुकरणीय है. इस तरह के कार्य से समाज के गरीबों का कल्याण होता है. इस मौके पर झामुमो के वरिष्ट नेता गणेश चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन, पवित्रो बर्मन उर्फ गोरा भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष अंजन कुमार दास ने किया जबकि संचालन महासचिव नरेंद्र प्रसाद ने किया. बता दें कि श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा समिति फुटबॉल मैदान 1972 से यहां काली पूजन करती आई है. बता दें कि पूजा के दौरान 8 नवंबर को रात्रि में काली पूजन एवं भोग वितरण हुआ था. वहीं 9 नवंबर को संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10 नवंबर को बाल प्रतियोगिता एवं आज 11 नवंबर को बालक भोजन एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम के ततपश्चात मूर्ति विसर्जन किया गया.

* कमेटी एक नजर में-

अध्यक्ष अंजन कुमार दास
महासचिव नरेंद्र प्रसाद
कोषाध्यक्ष माणिक दास
संरक्षक सुशील मंडल, पवित्रो बर्मन, बुबु दत्ता,
उपाध्यक्ष विश्वनाथ घोष, आशीष बनर्जी, सहायक
सचिव दिलीप साहू, नंदू यादव, कार्यकारिणी सदस्य अशोक घोष, अंजू लाला, मधु राव, रतन गोप, झंतू दास, अलख चौधरी, गोपाल दास, सुनील सिंह, विजय सिंह, अनिकेत दास, झंट्टू महतो, सपन दास, मोती मुंडा, लालतू दास, जितेन महतो आदि.

Share This Article