Saraikela (संजीव मेहता):
श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रोड नंबर 13-14 आदित्यपुर 2 के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन ईचागढ़ के भाजपा नेता हरेलाल महतो ने किय



Saraikela :
श्री श्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रोड नंबर 13-14 आदित्यपुर 2 के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन इंचागढ़ के भाजपा नेता हरेलाल महतो ने फीता काट कर किया. साथ ही पूरी कमिटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. इस उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, स्थानीय पार्षद रिंकू राय, आयकर प्रमुख संतोष चौबे ,ललन शुक्ला सहित कमिटी के सभी सदस्य उपस्थिति रहे. बताते चलें कि समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह की अध्यक्षता में लगातार 4 वर्षों से यहां भव्य पूजा का आयोजन होते आ रहा हैं. जिससे आदित्यपुर कॉलोनी का यह पूजा पंडाल लोगों को आकर्षित करती है. आज के उद्घाटन समारोह में कमिटी के विनोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमित सिंह, विनय श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मिथिलेश झा,पप्पू झा,अखिलेश चौरसिया, नीरज सिंह पहलवान ,अजय पांडेय, अजय कुमार सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थिति रहे.




