मेदनीचौकी क्षेत्र में कारतूस और महुआ शराब के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, मेदनीचौकी पुलिस और ALTF की बड़ी कार्रवाई

मेदनीचौकी क्षेत्र में कारतूस और महुआ शराब के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, मेदनीचौकी पुलिस और ALTF की बड़ी कार्रवाई

Sanjeev mehta
2 Min Read

मेदनीचौकी क्षेत्र में कारतूस और महुआ शराब के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, मेदनीचौकी पुलिस और ALTF की बड़ी कार्रवा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

फोटो है
Suryagadha (संजीव मेहता):

लखीसराय जिले के मेदनी चौकी पुलिस और एंटी-लिकर टास्क फोर्स (ALTF) की संयुक्त टीम ने गश्ती के दौरान एक शातिर अपराधी को भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान खावा चंद्र टोला निवासी बहादुर महतो के 22 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 6 जिंदा कारतूस, 3 मिसफायर कारतूस और 750 मिलीलीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेदनीचौकी थाना पुलिस और ALTF की टीम शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ किऊल नदी के पास विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी दौरान टीम ने खावा चंद्र टोला के पास एक संदिग्ध युवक को झोला लेकर आते देखा. पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद सशस्त्र बल के सहयोग से उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और शराब बरामद हुई.

* दर्ज हुआ मामला, पहले से भी हैं कई आपराधिक रिकॉर्ड-

मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 150/26 के तहत आर्म्स एक्ट और बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार राजकुमार उर्फ राजा एक आदतन अपराधी है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ पहले से ही मेदनीचौकी थाने में शराब तस्करी (कांड सं० 98/26), भारतीय न्याय संहिता यानी BNS (कांड सं० 206/24) और जानलेवा हमला व चोरी (कांड सं० 01/24) जैसी धाराओं के तहत तीन गंभीर मामले दर्ज हैं. इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के साथ पु०अ०नि० महेश प्रसाद सिंह, ALTF की टीम और मेदनीचौकी थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Share This Article