Saraikela (संजीव मेहता):
एमआईजी काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और रविन्द्र राय ने काटा फीता, 10 को मां के भजन प्रस्तुत करेंगी भोजपुरी फेम कलाकार शिल्पी राज और कृष्णामूर्त




* उद्घाटन के मौके पर 5 गणमान्य लोग हुए सम्मानित, हजारों गरीबों को मिला कम्बल
Saraikela :
श्रीश्री एमआईजी काली पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन शनिवार को संध्या पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व सांसद रविन्द्र राय, विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया. इस मौके पर मेयर संजय सरदार, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी, कर्नल आरपी सिंह, राजेश शुक्ला, पार्षद सुधीर चौधरी, पूर्व डीएसपी सरयू राय, दिनेशानंद गोस्वामी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव छात्र नेता अजय सिंह, दिनेश सोंथालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, ब्रज भूषण सिंह, प्रबंधक चमकता आईना, अमरप्रीत सिंह काले, जटाशंकर पांडेय, समय होम्स के निदेशक राजेश सिंह, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, दीपू शुक्ला, बजरंग सिक्योरिटी सर्विसेज के निदेशक अमरनाथ ठाकुर, कांग्रेस नेता दिवाकर झा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे. कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने किया जबकि संचालन महामंत्री संजय पांडेय ने किया. बता दें कि यहां 10 नवंबर को मां की भजन प्रस्तुत करने भोजपुरी फेम कलाकार शिल्पी राज आदित्यपुर आ रही हैं. उनके साथ स्थानीय कलाकार कृष्णामूर्ति भी अपनी टीम के साथ भजन प्रस्तुत करेंगे.
मौके पर मुख्य अतिथि अर्जुन मुण्डा ने कहा की माँ काली का अवतरण समाज के बुराइयों को नष्ट करने के लिए हुआ था. हमें भी उनकी कथा को श्रवण कर एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करना चाहिए. कार्यक्रम को दिनेशानंद गोश्वामी और विधायक सरयू राय ने भी संबोधित किया और उपस्थित लोगों को मैसन काली के आराधना से शक्ति प्राप्त कर समाज के नव निर्माण में उसे लगाने का आह्वान किया.
* इन्हें किया गया सम्मानित-
पत्रकार आनंद कुमार, डॉ मेघा, डॉ केतन वर्मा, वरिष्ठ नागरिक जगदीश मंडल और बजरंग सिक्योरिटी सर्विसेज के निदेशक अमरनाथ ठाकुर को समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया.
* गरीबों को मिला कम्बल-
उद्घाटन के उपरांत कार्यक्रम में पहुंचे हजारों गरीब लोगों को कम्बल देकर सम्मानित किया गया.
* काली पूजन 8 को
दिनांक 08.11.2026 रविवार रात 6 बजे से काली पूजन होगा. जबकि 09.11.2026 सोमबार सुबह 5 बजे से 10 बजे तक निःशुल्क भोग वितरण कार्यक्रम होगा. जबकि
सांस्कतिक कार्यक्रम दिनांक : 09.11.2026 सोमवार संध्या 6 बजे से बच्चों द्वारा किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में किरण झा, डॉ० रजनी सिन्हा और महिला नेत्री शारदा देवी रहेंगी.
* 10 को भजन संध्या कार्यक्रम –
कमेटी का भजन संध्या कार्यक्रम दिनांक 10.11.2026 मंगलवार संध्या 7 बजे से होगा.
भजन संध्या का उद्धाटन मुख्य अतिथि के रूप में आदित्य साहु, प्रदेश अध्यक्ष, सह राज्य सभा सांसद, माननीय मधुकोड़ा, पूर्व मुख्य मंत्री, पी, एन. सिंह, पूर्व सांसद धनबाद, डॉ० रवीन्द्र राय, पूर्व सांसद कोडरमा, डॉ० प्रदीप वर्मा, सांसद राज्य सभा, कालीचरण सिंह, सांसद, चतरा, अंकुर सिंह, उपमहापौर, आदित्यपुर नगर निगम के कर कमलोंद्वारा दीप प्रज्ज्वजित कर की जायेगी. इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में
सुश्री शिल्पी राज एवं श्री कृष्णा मुर्ति भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे. जबकि दिनांक 11.11.2026 बुधवार शम 3 बजे प्रतिमा का विसर्जन होगा.
* कमेटी पर एक नजर –
अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव संजय पांडेय, सचिव दीपक जायसवाल, संरक्षक कन्हैया दुबे, महासचिव सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रभात सिंह आदि.




