Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, 9.18 लाख की इनामी राशि; हर धावक के नाम पर लगेगा पौधा

Sanjeev mehta
1 Min Read

Saraikela (संजीव मेहता) :

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को, 9.18 लाख की इनामी राशि; हर धावक के नाम पर लगेगा पौध

Saraikela :
टाटा स्टील की 11वीं जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी. इस बार की थीम ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमारो’ है. हर पंजीकृत धावक के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा. प्रतियोगिता में कुल 9.18 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसमें हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ शामिल होगी. इच्छुक प्रतिभागी tatasteelruns.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. हाफ मैराथन के महिला और पुरुष विजेताओं को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे. 10 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को 51-51 हजार और 5 किलोमीटर के विजेताओं को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे. 15 नवंबर तक पंजीकरण कराने वालों को नाम वाला रेस बिब मिलेगा. पहली बार 5 किलोमीटर दौड़ने वालों को भी पदक दिया जाएगा. पिछले वर्ष 4,200 से अधिक धावक शामिल हुए थे. इस बार आयोजकों को पांच हजार प्रतिभागियों की उम्मीद है. आयोजन में प्लास्टिक कम करने के लिए बायोडिग्रेडेबल गिलास भी इस्तेमाल होंगे.

Share This Article